टिकारी: दरियापुर में सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, टिकारी विधायक ने परिजनों से मिलकर जताया शोक
Tikari, Gaya | Mar 31, 2026 नेपा पंचायत के ग्राम दरियापुर निवासी मंटू यादव की सोमवार रात्रि सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद मंगलवार दोपहर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल पहुंचकर टिकारी विधायक डॉ अजय कुमार दांगी ने पोस्टमार्टम के दौरान शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने घटना पर खेद जताते हुए शोकाकुल परिजनों के हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।