लोहरदगा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मैना बगीचा से 4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मैना बगीचा इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।