रसड़ा: माधोपुर चीनी मिल गेट के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने छीनी ज़िंदगी, सड़क पार कर रहे बाइक सवार की मौत, परिवार में कोहराम
बलिया मार्ग पर माधोपुर चीनी मिल गेट के समीप सोमवार की शाम 4:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की जान चली गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार पुष्पेंद्र सिंह को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी में जा घुसी। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में पुष्पेंद्र सिंह (40)