देहरादून: राजपुर रोड़ स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने समीक्षा बैठक ली, दिए निर्देश
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत जीवनवाला में संचालित कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जीवनवाला में मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही ग्राम पंचायत को सभी विभागीय योजनाओं से लाभानवित करने के भी निर्देश दिए।