गोरौल: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर गंजहाट ओवर ब्रिज के पास सड़क दुर्घटना, बाइक सवार दो युवक जख्मी
हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख मार्ग एन एच 22 पर गोरौल थाना क्षेत्र के गंजहाट ओभर ब्रिज के निकट रविवार के देर रात 11 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिसे गोरौल पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया। जिसे डॉ. ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।