बिहार सरकार के निर्देश पर सहार में सभी राशन कार्डधारियों के लिए कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का e-KYC कराना जरूरी कर दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सभी लाभार्थियों को 28 फरवरी 2026 तक e-KYC पूरा करना होगा। e-KYC की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है। लाभार्थी नजदीकी PDS दुकान पर e-PoS मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन या Facial e-KYC मोबाइल ऐप कर सकते है।