बल्दीराय: अनियंत्रित तेज रफ्तार डीसीएम ने पीरो सरैया गांव में सड़क के किनारे गिट्टी उतार रहे मजदूर को मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत
धनपतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीरो सरैया गांव के सड़क के किनारे मंगलवार रात 11:00 बजे लगभग गिट्टी उतार रहे मजदूर को अनियंत्रित होकर डीसीएम ने जोरदार टक्कर मारी ,जिसके दौरान मजदूर को गंभीर चोट आ जाने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई, वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है, और पारिवारिक जनों में, कोहराम मचा हुआ है