शनिवार की दोपहर 12 बजे वारिसलीगंज के जसत गाँव में प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वारिसलीगंज विधायक अनीता देवी एवं उनके पति अशोक महतो के साथ पूर्व विधायक प्रदीप महतो सहित कई अन्य लोग शामिल हुए। सबसे पहले उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प चढाकर श्रद्धांजलि दिया।