मुरैना नगर: तकनीकी दबाव से परेशान पटवारी सड़क पर उतरे, मुरैना कलेक्ट्रेट में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
मुरैना में मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर न्यू कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।पटवारियों ने जियो टैग गिरदावरी,फार्मर आईडी का दबाव, वेतन विसंगति,100 प्रतिशत सैलरी,लंबित मानदेय,भत्तों की कटौती और महिला पटवारियों को मातृत्व अवकाश में पूर्ण वेतन देने की मांग उठाई।मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन की चेतावनी दी गई।