ऊँचाहार तहसील क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परियोजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मंगलवार को विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।प्लांट परिसर में परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह की अगुवाई में सुरक्षा रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कामगारों ने सुरक्षा सम्बन्धी स्लोगन लिखी तख्ती लेकर हिस्सेदारी की।उन्होंने नियमों का पालन करने की अपील की।