वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के महिमापुर बाजार में भटक रही एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला और उसकी नाबालिग बेटी को मिशन शक्ति टीम ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार कपसेठी पुलिस को सूचना मिली कि महिमापुर बाजार के आसपास एक विक्षिप्त महिला एक किशोरी के साथ भटक रही है, जो संभवतः रास्ता भटककर वहां पहुंच गई है।