बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो बाजार में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बेकरी दुकान के अंदर से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव निवासी मो. फारुक के 17 वर्षीय पुत्र मो. तसामुल के रूप में हुई है। उक्त जानकारी गुरुवार को 9 बजे दी। बताया गया कि पुलिस ने बुधवार की रात दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां शव फंदे से लटका मिला।