टोंक: टोंक जेल के पास वैशाली नगर निवासी परिवादिया की रिपोर्ट पर शहर महिला थाना में दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज
टोंक जेल के पास वैशाली नगर निवासी परिवादिया सुरभि योगी पुत्री भवानी शंकर योगी ने शहर के महिला थाना में उपस्थित होकर दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है।परिवादिया का विवाह 12 नवंबर 2024 को रजनीकांत जोगी पुत्र रमेश चंद योगी गुर्जरों की झोपड़ी वार्ड नंबर 2 गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर के साथ हुआ था।