महाराजगंज: सारी खेड़ा में एक मासूम को युवक द्वारा गला दबाकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
30 मार्च सोमवार दोपहर 3:00 बजे सोशल मीडिया पर एक मासूम बालक के साथ एक युवक के द्वारा गला दबाकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वीडियो के बारे में जानकारी प्राप्त हुई, कि किसी पुरानी बात को लेकर नाराज युवक ने बालक को जमकर मारा पीटा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।