पुरनहिया: शिवहर जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 लागू, 500 मीटर की परिधि में लागू
शिवहर जिले आज दूसरे दिन इंटरमीडिएट की परीक्षा हो रही है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 लागू है। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू है। इसका उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र के आसपास की मोबाइल और फोटो स्टेट की दुकान बंद रहेगी।