नौतन: नौतन पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 19 लीटर विदेशी शराब व दो बाइक के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार किया, दो फरार
नौतन पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में छापेमारी कर उन्नीस लीटर विदेशी शराब के साथ दो बाईक को जब्त किया है।वहीं इस मामले में एक धंधेबाज सोनू कुमार उर्फ संदीप मंझरिया थाना मझौलिया को गिरफ्तार किया है।जबकि दो धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया।