चूरू: चलकोई बणीरोतान में नकाबपोश बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम तोड़कर किया चोरी, पुलिस टीम कर रही है तलाश
Churu, Churu | Oct 29, 2024 चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव चलकोई बणीरोतान गांव में स्थित एसबीआई की ग्रामीण बांच में लगे एटीएम को अज्ञात नकाबपोश बदमाश उखाड़कर अपने साथ ले गये। एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हुई है। जिनके आधार पर पुलिस नकाबपोश बदमाशों की सरगर्मी से तलाश रही है। एटीएम में कितनी राशि थी, इसका खुलासा पुलिस रिपोर्ट में नहीं किया गया है।