चूरू: चूरू चौपाटी में नगर परिषद ने दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया, 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर मनाई दीपावली
Churu, Churu | Oct 30, 2024 चूरू चौपाटी में मंगलवार को नगरपरिषद द्वारा दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आमजन ने मिलकर 21000 दीपक जलाये। हजारों दीयों की रोशनी ने सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, नगरपरिषद सभापति पायल सेनी आदि मौजूद रहे।