गुनौर: अब तक सर्वाधिक वर्षा पवई में 663 मिमी दर्ज
जिले की औसत वर्षा 514.2 मिमी पन्ना कलेक्टर ने दी जानकारी
Gunnor, Panna | Aug 2, 2024 कलेक्टर पन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष एक जून से अब तक जिले में औसत वर्षा 514.2 मिमी दर्ज की जा चुकी है। यह गत वर्ष की उक्त अवधि में दर्ज औसत वर्षा से 115.4 मिमी अधिक है। पन्ना जिले की औसत वर्षा 1176.4 मिमी है।