मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार में पैदल जा रहे अधेड़ को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अधेड़ गंभीर रूप से घायल होकर रेफर
राजगढ़ थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव निवासी 58 वर्षीय पन्ना रविवार की शाम 4:00 बजे किसी काम से भावा बाजार आए हुए थे सामान लेकर पैदल वापस घर जाते समय सामने से आ रहा बाइक सवार टक्कर मार दिया जिससे सड़क किनारे गिरकर अधेड गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाए जहा से डॉक्टरो ने सोनभद्र अस्पताल रेफर किया