अरवल: सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | Aug 22, 2025 छोटकी डांगराआहर गांव निवासी नरेश सिंह की पत्नी सुखली देवी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि दुर्घटना अचानक हुई, जिससे वे गहरी चोटिल हो गईं। फिलहाल डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।