लाडपुरा: कनवास थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
Ladpura, Kota | Aug 4, 2025 जिले के कनवास थाना इलाके में सड़क के बीच बैठी गाय से मोटरसाइकिल टकराने पर हुई दुर्घटना में एक युवक दुर्गाशंकर भील गम्भीर घायल हो गया। परिजनों ने सोमवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दरा कनवास मार्ग पर मोटरसाइकिल से जा रहे दुर्गाशंकर भील गाय से टकराने पर घायल हो गया जिसको मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहाँ इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। इलाज कर