बरही: युवा क्लब बुंडू द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव व मुखिया विजय यादव हुए शामिल
बरही प्रखंड अंतर्गत मलकोको के ग्राम बुंडू में युवा क्लब बुंडू द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीप उपाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव ने फीता काटकर और किक मारकर किया। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन मैच हॉप क्लब कोडरमा और जरहिया के बीच खेला गया l