झांसी: इस्लामगंज के दिव्यांग व्यक्ति ने नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
Jhansi, Jhansi | Nov 21, 2024 प्रेमनगर थाना क्षेत्र के इस्लामगंज के एक दिव्यांग व्यक्ति ने नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनिल कुमार अग्रवाल ने गुरुवार समय करीब शाम 3:30 बजे बताया कि वह इस्लामगंज स्थित मस्जिद बकफ़ बोर्ड की दुकान नंबर 84 का किराएदार है, वह हर माह 18 सो रुपए किराया देकर राशिद प्राप्त करता है। अनिल का कहना है कि वह विकलांग है।