शिकोहाबाद: मानवता की मिसाल, 6 घंटे तक इटावा रोड पर सड़क पर तड़पता रहा वृद्ध, समाजसेवी ने बनकर बचाई जान
इटावा रोड पर इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना के बीच समाजसेवा की मिसाल सामने आई है। लगभग 75 वर्षीय एक अज्ञात बुजुर्ग 6 घंटे तक घायल अवस्था और बेहोश पड़े रहे। राहगीर गुजरते रहे, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। सूचना मिलते ही समाजसेवी गुरुदत्त सिंह फौरन मौके पर पहुँचे और एंबुलेंस का इंतजार किए बिना ईरिक्शा से बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया।