बांदा: जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने महिला की पथरी का प्राइवेट अस्पताल में किया ऑपरेशन, महिला की हालत बिगड़ी
Banda, Banda | Nov 9, 2025 जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर प्रतीक्षा पर एक महिला का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि ऑपरेशन के नाम पर जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ प्रतीक्षा ने प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन किया और 25000 रुपए महिला के परिजनों से ले लिए। वहीं ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद जब महिला की हालत बिगड़ गई तो वापस उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी है।