बांदा: त्रिवेणी गांव में चने की फसल देखने गई बच्ची पर सियार ने किया हमला, ग्रामीणों ने बच्ची को सियार के चंगुल से छुड़ाया
Banda, Banda | Nov 9, 2025 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में रविवार को चने की फसल देखने खेत गई एक 9 साल की बच्ची पर सियार ने हमला कर दिया। बच्ची के चीखने की आवाज पास में मौजूद ग्रामीणों ने सुनी तो मौके पर पहुंचे। और बच्ची को सियार के चंगुल से छुड़ाया। वही सियार के हमले से घायल होने की बच्ची के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद बच्ची को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।