रतलाम में बर्फीली हवाओं के असर से ठंड का जोर बढ़ गया है। रात का तापमान लुढ़ककर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुबह-शाम लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहर में मौसम साफ है, लेकिन ठिठुरन और कंपकंपाने वाली ठंड बरकरार है। हिमालय में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) की सक्रियता ने सर्दी बढ़ा दी है।