शिमला ग्रामीण: ग्रामीण शिमला के अंतर्गत शोघी में 10 अप्रैल को जागरण और 11 अप्रैल को विशाल भंडारे का किया जाएगा आयोजन
तारा देवी मंदिर न्यास के सदस्य संजय शर्मा ने तारा देवी में बताया कि ग्रामीण शिमला के अंतर्गत शोघी में 10 अप्रैल को जागरण और 11 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा अर्चना के बाद जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस जागरण में चंबा के कलाकार भाग लेंगे और जागरण पूरी रात चलता रहेगा।