जालौर: जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस में हुई फाइलों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Jalor, Jalor | Jul 28, 2024 जालोर में कोतवाली थाना के सामने सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस में शनिवार की रात चोरी की घटना हुई। कार्यालय स्टाफ ने जिस रूम में चोरी होने की आशंका जताई है,उसमें विभागीय जांच व विधि से जुड़ी जांच फाइल रहती है।जिला शिक्षा अधिकारी भैराराम ने भी मामले में कुछ फाइलों के चोरी होने की आंशका जताई हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है।