जालौर: जालौर के बावतरा गांव में कांग्रेस नेता की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा समझाइश के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टम
Jalor, Jalor | Jul 28, 2024 जालोर के बावतरा में कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर की घर में घुसकर हत्या करने के मामला।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा पाली रेंज आईजी ओम प्रकाश करेंगे। इस बीच आज रविवार की सुबह पुलिस और परिजनों के बीच सहमति के बाद मृतक विजयराज देवासी के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।