असन्द्रा थाना क्षेत्र के गंगवाई पठनान गांव में बीते दिन बुधवार की सुबह करीब 9 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित फुलझारा पत्नी स्व. रामकिसुन और सुशीला देवी पत्नी सुन्दरलाल ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। तभी गांव के ही विपक्षीजन लाठी-डंडे और बांका लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने फुलझारा के सिर पर वार किया।