मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर पुलिस को मंगलवार को दोपहर लगभग तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि घाट बमुरिया गांव के पास कोई सट्टा खेल रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से गीलारोपा निवासी बेताब सिंह कटारिया उम्र 42 वर्ष को सट्टा खेलते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।