कांके: रांची के ओटीसी ग्राउंड में ऑटो और ई रिक्शा चालकों ने अवैध वसूली के खिलाफ किया प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Jul 27, 2024 रांची के ओटीसी ग्राउंड में ऑटो और ई रिक्शा चालकों ने अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया। ऑटो और ई रिक्शा चालकों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस और रांची नगर निगम के द्वारा तय ट्रैफिक रूट में भी अवैध वसूली की जा रही है। हालांकि इस दौरान झारखण्ड प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने इनकी समस्या को लेकर डीजीपी से बात करने का भरोसा दिलाया है।