फिरोज़ाबाद: आप ने सैलई की पुलिया स्थित अम्बेडकर पार्क में श्रमदान किया, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सैलई की पुलिया स्थित अम्बेडकर पार्क में रविवार दोपहर तीन बजे करीबन साफ-सफाई कर श्रमदान किया। जिला अध्यक्ष शीलेंद्र वर्मा और जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सत्यम गौतम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा की सफाई कर उन्हें नमन किया गया।