उरई: फूड विभाग द्वारा आगामी होली के त्योहार को देखते हुए शहर में मिठाई व अन्य दुकानों पर की गई चेकिंग, लिए सैंपल
Orai, Jalaun | Mar 20, 2024 उरई शहर के घंटाघर चौराहे पर फूड विभाग द्वारा आगामी होली के त्योहारों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें फूड विभाग द्वारा मिठाई की दुकान व खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों पर चेकिंग की गई, जिसमें मिठाई सरसों के तेल व अन्य चीजों के सैंपल लिए गए और टेस्टिंग के लिए लैब भेजा गया है और सैंपल में कमी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।