उनियारा उपखंड क्षेत्र में धुलंडी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। मंगलवार को दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार धुलंडी पर्व पर अलीगढ़ कस्बे में होली की सवारी निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर होली के गीत गाए गए। लोगों द्वारा एक-दूसरे के अबीर गुलाल लगाई गई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।