सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव भगवानगढ़ के समीप एक प्लांट में कार्यरत नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। पुलिस से रविवार शाम इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि इसे लेकर पिता की ओर से मर्ग रिपोर्ट दी गई है। नाबालिग़ कई घंटे दिखाई नहीं देने पर उसकी तलाश शुरू की गई। तो वह कोठरीनुमा कमरे में फंदे से लटकता मिला। फिलहाल पुलिस ने पीएम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी।