रायबरेली: चुरवा गांव में हाइवे पर कार ने बाइक पर सवार बुआ व भतीजे को मारी टक्कर 2 घायल,घायलों को जिला अस्पताल कराया गया भर्ती
बछरावां थानाक्षेत्र के,लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर,चुरवा गांव में तेज रफ्तार कार ने,बाइक पर सवार बुआ व भतीजे को जोरदार टक्कर मार दिया,जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए,घायलों को लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा,जिला अस्पताल लाया गया है।यहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।जिला अस्पताल के डॉ. एस के सिंह ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए वार्ड में भर्ती कर दिया गया।