बगोदर के कारीपहाड़ी जंगल में 30 जनवरी को महिला के अर्द्धजले शव मिलने के मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गुरुवार को 3 बजे पपरवाटांड कार्यालय में एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई।