सिरोंज: संस्कार गार्डन में सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, बोलीं- सिरोंज को जिला बनाने व रेलवे लाइन लाने का कर रहे प्रयास
Sironj, Vidisha | Jun 30, 2024 सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि शपथ लेने के बाद पहला काम यही किया कि मैं रेल मंत्री से मिली और सिरोज-लटेरी को रेल लाइन से जोड़ने की बात कही। रेल मंत्री ने कहा कि खाका बनाकर लाइए की किधर से किधर तक लाइन डालनी है।योजना पर जरूर काम होगा। इसके अलावा सिरोंज को जिला बनाने और 4 लेन हाइवे से जोड़ने की बात भी कही गई।