सिरोंज: बस स्टैंड स्थित तालाब के गहरीकरण कार्य में अनियमितता की सूचना पर विधायक ने किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
Sironj, Vidisha | Jun 28, 2024 सिरोंज के तालाब का गहरीकरण कार्य जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया जा रहा है।जिसमें रोज सैकड़ों ट्राली मिट्टी निकल रही है जो लोगों को मुफ्त में दी जा रही है।इसके बारे में कई तरह की चर्चाएं थीं कि लोग मिट्टी बेच रहे हैं।तालाब में जगह-जगह गड्ढे कर दिए गए हैं।इसको लेकर विधायक ने तालाब का निरीक्षण कर व्यवस्थित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए