पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया रंगभूमि मैदान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण स्थल का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
पूर्णिया जिलाधिकारी कुंदन कुमार के द्वारा मंगलवार को शाम के लगभग 4 बजे रंगभूमि मैदान पूर्णिया में निर्माण होने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सह बहुउद्देशीय हॉल के लिए हो रहे मिट्टी जांच तथा टोपोग्राफिकल सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा मिट्टी जांच के लिए आई टीम से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।