बहराइच: रमपुरवा इलाके में बाइक सवार को डम्पर ने मारी ठोकर, युवक घायल हुआ
जिले के रमपुरवा के पास बाइक सवार को डम्पर ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने गुरुवार को बताया कि युवक अपने ससुराल जा रहा था। तभी अचानक डम्पर ने ठोकर मारी है। जिससे युवक घायल हो गया है। अस्पताल में युवक का इलाज जारी है।