उंटारी रोड: फेकनडीह के बांकी पुल के निकट पलटी पिकअप, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के फेकन्डीह के निकट स्थित बाकी नदी के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई , जिसमे चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं , जानकारी के अनुसार पिकअप मोहमदगंज के ओर से बी मोड़ के और जा रहा था इसी दौरान बाकी पुल के निकट पलट गई जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं , घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया