उंटारी रोड: छतरपुर में राशन लोड पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचा ड्राइवर
छतरपुर में राशन लोड पिकअप दुर्घटनाग्रस्त , बाल बाल बचा ड्राइवर। जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में सड़क धसने से पिकअप अनियंत्रित हो कर पलटी कर गया , जानकारी के अनुसार उमंग महिला समूह के राशन लेकर पिकअप जनवितरण प्रणाली के दुकान पर पहुंचाने जा रहा था इसी दौरान सड़क धस गई जिससे पिकअप पलटी कर गया , ड्राइवर सुरक्षित है।