गभाना: भूपाल नगलिया में मकान की छत भरभराकर गिरी, परिजन बाल-बाल बचे
गभाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने गांव भूपाल नगलिया में एक परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार दोपहर में करीब एक बजे किसान शीलेंद्र सिंह के मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे से कुछ ही देर पहले परिवार के सदस्य कमरे से बाहर निकल आए थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।