पूरनपुर: रामलीला मैदान में चल रहे श्रीराम महोत्सव के बाद खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया
पूरनपुर नगर पालिका परिषद के द्वारा अयोध्या राम मंदिर में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीराम महोत्सव के बाद आज खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। राम व श्याम भजनों पर भक्त झूमते हुए दिखे।कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन हुआ।