नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए रालोपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा की, कनिका बेनीवाल को बनाया प्रत्याशी
Nagaur, Nagaur | Oct 24, 2024 नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने गुरुवार को अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं कल कनिका बेनीवाल खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेगी।