रामनगर: रानी बाजार के पास नकली सीमेंट पकड़ने के मामले में सीमेंट कंपनी के अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस आज कर रही जांच
रामनगर थाना अंतर्गत रानी बाजार के पास 23 दिसंबर2024 को अल्ट्राटेक कंपनी की नकली सीमेंट पकड़ी गई थी। कंपनी के अधिकारी नीरज मिश्रा निवासी लखनऊ ने रामनगर कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा। रामनगर पुलिस आज शुक्रवार 2:00 बजे मामले में जांच कर रही है। 23 दिसंबर को 2024को 466 बोरी नकली सीमेंट मौके पर बरामद हुई थी। गोदाम को सील कर दिया गया था।